फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health department raids medical store, medicines worth 48 thousand seized

Amroha News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की छापेमारी, मेडिकल स्टोर सील

Fri, 14 Feb 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 14 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Health department raids medical store, medicines worth 48 thousand seized
अमरोहा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ड्योढ़ी वाजिदपुर में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम के पहुंचने से पहले स्टोर संचालक भाग गया। उसके सहयोगी की मौजूदगी में जिला औषधि निरीक्षक ने पांच दवाइयों के सैंपल लिए, जबकि करीब 48 हजार रुपये की दवाइयां जब्त कर लीं। वहीं, एक पैथोलॉजी लैब संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर लगातार अवैध रूप से संचालित अस्पताल व पैथोलॉजी लैब के साथ मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले आईजीआरएस पर सीएमओ डॉ. सतपाल सिंह को ड्योढ़ी वाजिदपुर में नेशनल हेल्थ केयर एंड मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश कुमार के खिलाफ शिकायतें मिल थीं। आरोप था कि मेडिकल स्टोर संचालक बिना लाइसेंस लिए मरीजों का परीक्षण कर दवाई दे रहा है। इस पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार, जिला औषधि निरीक्षक रुचि बंसल के नेतृत्व में टीम ड्योढ़ी वाजिदपुर पहुंची। टीम को देखकर मेडिकल संचालक मुकेश कुमार भाग गया, जबकि उसका सहयोगी अजय कुमार मेडिकल स्टोर मिला। वह पंजीयन प्रमाणपत्र नहीं दिखा सका। साथ ही विभाग में रजिस्ट्रेशन भी नहीं दिखा सका। जिला औषधि निरीक्षक ने पांच दवाइयों के सैंपल लिए। साथ ही 48 हजार की दवाइयां जब्त कर ली। इसके साथ मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। वहीं, कैलसा रोड के अंबरपुर चौराहे पर स्थित जतिन पैथोलाॅजी लैब के संचालक शिव कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed