{"_id":"66e213d1e35bfbdb1c0d33a4","slug":"health-department-again-sealed-mahi-health-clinic-operator-fled-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-125531-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्वास्थ्य विभाग ने फिर सील कराया माही हेल्थ क्लीनिक, संचालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्वास्थ्य विभाग ने फिर सील कराया माही हेल्थ क्लीनिक, संचालक भागा
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित माही हेल्थ क्लीनिक को दोबारा सील कर दिया। विभाग की टीम ने यह कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की। वहीं, कार्रवाई होते देख क्लीनिक संचालक भाग गया। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से सील तोड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी शुरू की है। जबकि, आरोपी संचालक के खिलाफ अवैध रूप से क्लीनिक चलाने समेत कई गंभीर धाराओं में पहले से रिपोर्ट दर्ज है।
यह मामला सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का मोड़ का है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने छह जुलाई 2024 को ढक्का मोड़ स्थित माही हेल्थ क्लीनिक का निरीक्षण किया था। यह क्लीनिक पंजीकृत नहीं पाया गया, जबकि संचालक राशिद अली खुद क्लीनिक पर चिकित्सा व्यवसाय करता हुआ मिला था। अस्पताल संचालक राशिद अली के द्वारा कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए गए। इतना ही नहीं राशिद अली ने नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार के साथ अभद्रता की थी। धमकी देते हुए राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई थी। इस मामले में नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोक सेवक को धमकी देने, इंडियन मेडिकल एक्ट और धोखाधड़ी से स्वयं को चिकित्सक बताकर अवैध रूप से धन अर्जित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
अवैध रूप से संचालित इस क्लीनिक को सील कर दिया गया था। लेकिन, दो दिन पहले बगैर पंजीकृत इस क्लीनिक पर लगी सील तोड़कर चिकित्सा व्यवसाय शुरू कर दिया गया था। झोलाछाप की मनमानी के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की खूब किरकिरी हुई। प्रकरण को गंभीरता से लेकर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह के निर्देश पर हसनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह व बीपीएम अब्दुल कादिर के नेतृत्व में टीम माही हेल्थ क्लीनिक पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में क्लीनिक को सील कर दिया। सीएमओ ने बताया कि विभाग के द्वारा लगाई गई सरकारी सील को तोड़ना बड़ा अपराध है, इसलिए अस्पताल संचालक के खिलाफ इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- --