फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   health awerness compaign

संचारी रोगों की रोकथाम को निकाली गई जागरूकता रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
health awerness compaign
अमरोहा। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता रैली निकली। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सौभाग्य प्रकाश ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह अभियान 31 मार्च तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत दस्तक अभियान 10 से 24 मार्च तक चलेगा। जिसमे संचारी रोग के अलावा टीबी के मरीजों को भी चिन्हित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सोमवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो गया है। वर्ष 2020 में मार्च, जुलाई और अक्टूबर माह में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का आयोजन कराया जा चुका है। पिछले वर्षों की तरह इस साल भी संचारी रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय अपनाकर व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जल निकासी एवं साफ-सफाई, वाटर शील्ड शौचालयों की आवश्यकता, ग्राम स्तर पर कचरा नियंत्रण और प्रबंधन व्यवस्था का विकास होना चाहिए। गंदगी को घर से दूर रखें। पानी हमेशा ढक कर रखें, पक्के और सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें। शौच के बाद और खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धोएं। नाखूनों को काटते रहें। लंबे नाखूनों से भोजन बनाने और खाने से भोजन प्रदूषित होता है। इसलिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे। इस दौरान एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार, डॉ. गोपीलाल, डॉ. राजेश गंगवार, डीसीपीएम मुकर्रब हुसैन, एहसान अली, याकूब अली, फैसल अनवर, विपुल कुमार, सचिन कुमार, योगेश कुमार, डॉ जावेद सिद्दीकी, आशा व आशा संगिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed