फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Heads bowed in prostration in the court of God

Amroha News: खुदा की बारगाह में सजदे में झुके सिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Heads bowed in prostration in the court of God
अमरोहा। खुशियों का त्योहार ईद बृहस्पतिवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। खुदा की बारगाह में सजदे में सिर झुकाकर लोगों ने मुल्क में अमन चैन और कौम की सलामती की दुआ की। तकरीर में कुरान और हदीस की रोशनी में जिंदगी को गुजारने पर जोर दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिल कर ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से शाह विलायत दरगाह को जाने वाले सभी रोड पर चहल पहल थी। बिजनौर रोड, लकड़ा मोहल्ला और जामा मस्जिद की तरफ से आने वाले रास्ते पर नए कपड़े पहने लोगों का हुजूम आ रहा था। सभी को ईदगाह में पहुंचने की जल्दी दिखी। ईदगाह पर सुबह 7:30 बजे मुफ्ती मोहम्मद आसिम ने ईद की नमाज अदा कराई। इससे पहले तकरीर की। उन्होंने कहा कि रमजान में अल्लाह अपने बंदों पर मेहरबान रहता है। एक महीना अल्लाह की रजा के लिए रोजे रखे। ईद उसका इनाम। जबकि अमरोहा जामा मस्जिद पर सुबह आठ बजे मुफ्ती मोहम्मद रिफाकत नमाज अदा कराई। इसके अलावा मस्जिद तख्त सुलेमान (शाही चबूतरा) मुफ्ती शाहिद हुसैन अजमली, शिया जामा मस्जिद मौलाना एहसन अख्तर सरोश, मदरसा जामिया नूरिया अशरफुल उलूम मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी, नौगांवा सादात की शिया जामा मस्जिद में मौलाना मसरुर अब्बास ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

जोया की रजा ईदगाह में कारी हामिद अली ने नमाज पढ़ाई। उधर, हसनपुर के ईदगाह नमाज पर हुई। सैदनगली के ढक्का में आठ बजे कारी सखावत ने ईद की नमाज अदा कराई। जबकि, आदमपुर,उझारी, बुरावली और ढबारसी क्षेत्र में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
मुल्क और कौम की तरक्की के लिए दुआ
मंडी धनौरा/बछरायूं। धनौरा में जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, नूरानी मस्जिद, छोटी मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने मुस्लिमों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। बछरायूं, कुआखेड़ा व चुचैला कलां में भी ईद की नमाज ईदगाह पर अदा की गई। उधर, गजरौला में सुबह पौने आठ बजे नगर की चाैहानों वाली मस्जिद में ईद की नमाज अदा हुई। यहां मौलाना सदाकत ने नमाज अदा कराई। नमाज को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कस्बा इंचार्ज अरुण गिरि पुलिस के साथ मुस्तैद हो गए। आठ बजे से चौपला की जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई।
----
फेसबुक, व्हाट्स एप और मोबाइल पर दी बधाइयां
ईद के मौके पर मोबाइल के साथ ही फेसबुक और व्हाट्स एप से भी खूब संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। बुधवार की रात से लोग एक-दूसरे को संदेश देने में लग गए। खासकर वे लोग जो अपने परिवार से दूर हैं परिवारजनों ने उन्हें मोबाइल से मैसेज या फिर फोन करके ईद की मुबारकबाद दी।

------------------
डीएम-एसपी ने दी बधाई
अमरोहा। ईदगाह पर मौजूद रहे डीएम राजेश कुमार त्यागी और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने नमाजियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान सदर विधायक महबूब अली ने अपने समर्थकों से गले लगकर ईद की मुबारकबाद पेश की। वहीं सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली से भी गले मिले।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed