फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Headmaster who asked CMO to keep double barreled gun suspended

Amroha News: सीएमओ से दोनाली बंदूक रखने की बात कहने वाली हेडमास्टर निलंबित

Sat, 17 Aug 2024 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 17 Aug 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Headmaster who asked CMO to keep double barreled gun suspended
रामपुर। स्कूल के निरीक्षण के दौरान नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय की हेडमास्टर द्वारा सीएमओ से दोनाली बंदूक रखने की बात कहना भारी पड़ गया। मामले के तूल पकड़ने पर अब बीएसए ने आरोपी हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर की गई है।
विज्ञापन

25 जुलाई को डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में सीएमओ का दर्द उस वक्त छलक उठा, उन्होंने डीएम के सामने पूरी बात बताई थी। दरअसल यह मामला पिछले माह जुलाई का है। सीएमओ ने मीटिंग में कहा था कि जुलाई में नगर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे थे। विद्यालय में उन्होंने एक महिला हेडमास्टर से पूछा कि यहां प्रधानाध्यापक कौन हैं, तब महिला हेडमास्टर ने उन्हें जवाब दिया कि मैं ही हूं। इसके साथ ही यह भी कहा कि मैं दोनाली बंदूक रखती हूं, मेरे पास लाइसेंस भी है। डीएम के आदेश पर बीएसए ने हेडमास्टर से जवाब तलब किया था। पिछले सप्ताह हेडमास्टर ने अपना जवाब बीएसए को भेज दिया था। बीएसए राघवेंद्र सिंह ने बताया कि हेडमास्टर का जवाब आया, लेकिन उक्त बातें कहने की बात को कबूल लिया है। स्पष्टीकरण में जवाब संतोष जनक न मिलने के बाद किशनपुर अटरिया प्राथमिक विद्यालय में तैनात हेडमास्टर आसमां परवीन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed