{"_id":"66ff2a6c3feb88caf70839b4","slug":"head-constable-of-amroha-posted-in-pilibhit-died-due-to-illness-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-126876-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पीलीभीत में तैनात अमरोहा के हेड कांस्टेबल की बीमारी के चलते मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पीलीभीत में तैनात अमरोहा के हेड कांस्टेबल की बीमारी के चलते मौत
विज्ञापन
कैलसा (अमरोहा)।
पीलीभीत में तैनात अमरोहा के हेड कांस्टेबल निगम चंदेल (35) की बीमारी के चलते मौत हो गई। बुधवार रात मेरठ के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अमरोहा की पुलिस गार्द ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इसके बाद परिजनों ने गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
हेड कांस्टेबल निगम चंदेल अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी किसान सोमपाल सिंह के बेटे थे। परिजनों के मुताबिक वर्ष 2011 में निगम चंदेल यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे। इसके बाद उनकी पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर हुई। वर्तमान में उनकी तैनाती पीलीभीत में चल रही थी। निगम चंदेल के परिवार में पत्नी सविता के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। वह परिवार के साथ पीलीभीत में रहते थे। दो दिन पहले अचानक निगम चंदेल की तबीयत बिगड़ी थी। तबीयत में सुधार न होने पर परिजनों ने उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद शव को उनके गांव लाया गया। यहां अमरोहा की पुलिस गार्द ने सलामी देकर निगम चंदेल को अंतिम विदाई दी।