फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hazrat Ali's life shows us the path of truth

Amroha News: हजरत अली की जिंदगी दिखाती है हमें सच्चाई का रास्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Ali's life shows us the path of truth
अमरोहा। हजरत अली की यौमे शहादत के सिलसिले में अमरोहा व नौगावां सादात में रविवार को मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। उलेमाओं ने हजरत अली की जिंदगी और उनकी तालीमात पर रोशनी डालते हुए शहादत का वाकया बयान किया। जिसे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जाफरी में जारी तीन दिवसीय मजलिस में शनिवार रात मौलाना युसूफ मशहादी ने कहा कि कुरान और रसूले खुदा की तरह हजरत अली की जिंदगी भी हमें सच्चाई का रास्ता दिखाती है। उनका चाहने वाला कभी तालीम से दूर नहीं रह सकता। वो खुद भी तालीमयाफ्ता होगा और माअशरे को भी तालीम से जोड़ने का काम करेगा। 19 रमजान को नमाज फज्र में हजरत अली को जहर से बुझी तलवार मारी गई थी। शहादत का वाक्या सुनकर माहौल गमगीन हो गया। वहीं, शहर की मस्जिद जाली वाली में मौलाना मुस्तफा जैदी वसीम, मस्जिद खारी कुआं में मौलाना कौसर मुज्तबा, मस्जिद मंडी चौब में मौलाना शादाब, इमाम बारगाह वजीर उन निसा में सैय्यद सिब्ते सज्जाद ने मर्सिया पढ़ा और उलेमाओं ने मजलिस को खिताब किया। इसके साथ-साथ हजरत अली की यौमे शहादत के सिलसिले में नौगावां सादात में भी कई स्थानों कर मजलिस का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed