फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hatya kar shav paide per latkaya

प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्याकर शव पेड़ से लटकाया

Mon, 06 Nov 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 06 Nov 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
hatya kar shav paide per latkaya
हसनपुर के गांव पिपलौती खुर्द में घटनास्थल पर बिलखती युवक के परिजन। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, हत्या की वजह युवक का दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम-प्रंसग होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


गांव पिपलौती खुर्द निवासी शाने आलम (18) पुत्र मोहम्मद अली गांव में किराये की दुकान लेकर वेल्डिंग का काम करता था। अधिकांश वह देर रात 12 बजे तक दुकान बंद कर घर पहुंचता था। शनिवार की रात युवक आधी रात तक घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। लेकिन, युवक का कहीं कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह गांव के निकट गंगा बांध के पास ग्रामीण गन्ना छीलने पहुंचे, तो उनकी नजर पास ही नीम के पेड़ पर गई। पेड़ पर युवक की लाश लटक रही थी।
विज्ञापन


गले में उसकी शॉल का फंदा कसा था। चेहरे पर चोटों के निशान थे। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि  मारपीट के बाद युवक की हत्या कर शव लटकाया गया है। शोर मचने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर परिजन भी रोते बिलखते घटना स्थल पहुंचे। पुलिस को वारदात की खबर दी गई। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। शव को उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजय कुमार ने भी मौके पर पहुंच कर परिजनों ने घटना के बाबत जानकारी हासिल की। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही विक्रम, कुंवरपाल और विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि युवक का गांव में ही दूसरे समुदाय की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक युवती के परिजनों को लग गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed