फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hasin first husband open shami got sympathy

सामने आया हसीन का दूसरा ‘जहां’ तो शमी को मिली हमदर्दी

Mon, 12 Mar 2018 01:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।  Updated Mon, 12 Mar 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
hasin first husband open shami got sympathy
mohammed shami with hasin jahan
हसीन जहां के आरोपों की बढ़ती डिग्री और बदलते बयानों के बीच हसीन का दूसरा ‘जहां’ खेल प्रेमियों के सामने आ चुका है। हसीन के ‘बाउंसरों’ से शमी के अपने दूर भागने लगे थे। लेकिन अब हसीन का ‘दूसरा’ सामने आने के बाद शमी को अपनों का साथ मिलने लगा है। खेल प्रेमियों की हमदर्दी बढ़ गई है। खेल प्रेमियों का कहना है कि इतना होने के बाद भी शमी टूटे परिवार को जोड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन


टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर संजीदा इल्जाम लगाए हैं। हसीन ने पहले शमी पर अश्लील चैट और दूसरे लड़कियों से संबंध बनाने के आरोप लगाए। बाद में प्रताड़ना, मारपीट करने के आरोप लगाए। यहीं नहीं शमी पर जान से मारने, बड़े भाई पर रेप करने का इल्जाम लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। हसीन के आरोपों की बढ़ती डिग्री और बदलते बयान के बीच उनकी जिंदगी की छिपी सच्चाई भी सामने आ गई। शमी से उम्र में बड़ी होना, दूसरी शादी करने जैसी हकीकतों के सामने आने के बाद शमी के प्रति खेल प्रेमियों की सहानुभूति बढ़ गई है। शमी के कोच रहे बदरूद्दीन का कहना है कि टीम इंडिया का स्टार बनने के बाद भी शमी में कोई बदलाव नहीं आया। शमी पहले जैसे ही रहा। हसीन के इतना कुछ करने के बाद भी शमी के साथ रहने को तैयार है। शमी टूटे परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा है। शमी के दोस्त रिजवान पाशा का कहना है कि कैरियर दांव पर लगने के बाद भी शमी परिवार बचाने में लगा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed