फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   haseen jahan said she will come amroha for justice

अमरोहा आकर लड़ूंगी इंसाफ की लड़ाई : हसीन

Tue, 27 Mar 2018 01:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा। 
ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।  Updated Tue, 27 Mar 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
haseen jahan said she will come amroha for justice
mohammed shami with haseen jahan
बीसीसीआई से क्रिकेटर मोहम्मद शमी को क्लीन चिट मिलने के बाद भी पत्नी हसीन जहां के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। हसीन ने कहा कि इंसाफ की लड़ाई के लिए अपनी ससुराल सहसपुर आने से भी उन्हें गुरेज नहीं है। वह जल्द ही अमरोहा आएंगी। जहां शमी के आरोपों का जवाब देंगी।
विज्ञापन

हसीन जहां ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में कहा कि मैं किसी से डरती नहीं है। इंसाफ की लड़ाई अपने दम पर लड़ूंगी। इसके लिए ससुराल आना पड़े तो वह पीछे हटने वाली नहीं है। अमरोहा आने में खतरा जरूर है, लेकिन इस डर से कोलकाता बैठी रहूं, यह नहीं हो सकता है। ससुराल आकर शमी के बेबुनियाद इल्जामों का जवाब दूंगी। गांव में मेरे ऊपर हुए जुल्म को लोगों के सामने लाऊंगी। मेरे खिलाफ शमी की साजिश में शामिल लोगों को बेनकाब करूंगी। बेशक बीसीसीआई ने शमी को क्लीनचिट दे दी हो, लेकिन मैं इंसाफ की लड़ाई से पीछे नहीं हटूंगी। 
विज्ञापन


शमी के खिलाफ पेन ड्राइव में दिए थे पूरे सबूत:
 हसीन जहां ने बताया कि बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के अधिकारी मुझसे मिले थे। मैंने शमी के खिलाफ मोबाइल में मिले सभी सबूत अधिकारियों को पेन ड्राइव में दिया था। इसमें शमी के चैट और फोटो तक शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed