फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur Municipality was formed in the year 1952.

Amroha News: वर्ष 1952 में हुआ था हसनपुर नगर पालिका का गठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur Municipality was formed in the year 1952.
वर्ष 1952 में हुआ था हसनपुर नगर पालिका का गठन
विज्ञापन

हसनपुर (अमरोहा)। हसनपुर नगर पालिका का गठन वर्ष 1952 में हुआ था। पहली बार यहां नवाब यूसुफ खां चेयरमैन बने थे। उस वक्त वार्ड के सभासद ही चेयरमैन को चुनते थे। जनता से सीधे चेयरमैन पद के लिए मतदान नहीं होता था। इसके तीन वर्ष बाद मुस्ताक खां चेयरमैन बने। इसके बाद फिर नबाव यूसुफ खां नगर पालिका अध्यक्ष चुने गए। उनके बाद फिर मुस्तका खां चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बंसल उर्फ कालू ने बताया कि वर्ष 1971 के चुनाव में अल्लीमुद्दीन नगर पालिका के चेयरमैन बने थे। 11 माह तक वह चेयरमैन रहे। इसके बाद राजकुमार 11 माह के लिए चेयरमैन बने थे। फिर प्रशासक के तौर पर नगर पालिका का संचालन हुआ। इसके बाद नगर पालिका का चुनाव जनता के वोटिंग के माध्यम से पहली बार 1988 में हुआ था। तब हसनपुर के चेयरमैन की कुर्सी पर आफताब खां बैठे थे। इसके बाद वर्ष 1995 के निकाय चुनाव में यहां अलीमुद्दीन चेयरमैन बने थे। इसके बाद वर्ष 2000 में निकाय के चुनाव हुए थे। इस बार हरि सिंह सैनी को चेयरमैन चुना गया था। इसके बाद वर्ष 2006 में निकाय के चुनाव हुए इस बार पहली बार महिला रोशन जबी निशात को चेयरमैन की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला था। इसके बाद 2012 में चुनाव हुए। सामान्य सीट पर राकेश बंसल उर्फ कालू चेयरमैन चुने गए। इसके बाद वर्ष 2017 मेेें चुनाव हुए तो यह सीट पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गई थी। तब नीलम खान चेयरमैन की कुर्सी पर बैठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed