फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur Inspector removed in case of assault and uproar with kanwadis

Amroha News: कांवड़ियों से मारपीट और हंगामे के मामले में हसनपुर इंस्पेक्टर को हटाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur Inspector removed in case of assault and uproar with kanwadis
हसनपुर (अमरोहा)। सावन के अंतिम सोमवार पर गांव बावनखेड़ी में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा डाक कावड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों का रास्ता रोकने और मारपीट करने के मामले में इंस्पेक्टर की लापरवाही सामने आई है। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह को हटा दिया है। उनके स्थान पर रविंद्र कुमार को हसनपुर इंस्पेक्टर बनाया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चकौरी निवासी राजकुमार चौहान, अमरपाल चौहान, सचिन चौहान, अनुज चौहान, अंकित चौहान और मोहित चौहान समेत करीब 40 कांवड़ियों का जत्था सोमवार सुबह हरिद्वार से डाक कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने गांव जा रहा था। आरोप है कि गांव बावनखेड़ी में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने कांवड़ियों का रास्ता रोककर मारपीट की थी। आरोप है कि अल्लाह हू अकबर और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। कांवड़ भी खंडित कर दी गई थी। घटना के विरोध में कांवड़ियों ने हसनपुर अतरासी मार्ग पर जाम लगा दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

माहौल बिगड़ता देखकर सीओ नौगांवा सादात अभिषेक कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार और सीओ हसनपुर दीप कुमार पंत पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने कांवड़ियाें को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया था। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा था। देर शाम मामले में चकौरी निवासी राजकुमार की तहरीर पर बावनखेड़ी निवासी फिरोज खान, राहिद, शाजिद, शकील, पूर्व प्रधान फुरकान उर्फ बोबा और 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इनमें से फिरोज खान, राहिद, साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण में पुलिस का विफलता होने पर एसपी ने हसनपुर इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह को हटा दिया है। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर को बदला गया है। नए इंस्पेक्टर ने चार्ज संभाल लिया है। मामले अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - दीप कुमार पंत, सीओ

कांवड़ियों से मारपीट करने के तीन आरोपी भेज गए जेल
हसनपुर।
गांव बावनखेड़ी में कांवड़ियों का रास्ता रोककर मारपीट करने के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच लोगों के नामजद करते हुए 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। क्षेत्र के गांव चकौरी निवासी राजकुमार चौहान के साथ करीब 40 कांवड़ियों का जत्था सोमवार सुबह गंगाजल लेकर गांव जा रहा था। आरोप है कि क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में दूसरे वर्ग के कुछ लोगों ने शिवभक्तों का रास्ता रोककर मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने फिरोज खान, राहिद, शाजिद को गिरफ्तार कर लिया गया था। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article