फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hasanpur gets the gift of two schools, CM virtually inaugurated them

Amroha News: हसनपुर को दो विद्यालयों की सौगात, सीएम ने किया वर्चुअली लोकार्पण

Tue, 27 May 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 27 May 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Hasanpur gets the gift of two schools, CM virtually inaugurated them
अमरोहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जिले के दो विद्यालयों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का कलक्ट्रेट में सीधा प्रसारण देखा गया। दोनों विद्यालयों सीएम मॉडल स्कूल व सीएम अभ्युदय विद्यालय का निर्माण हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेखुपुर झकड़ी व सकतपुर में हो रहा है। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने दीप जलाकर कर की।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित हुए कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले को दो स्कूलों की सौगात देते हुए उनका लोकार्पण किया। हसनपुर के सकतपुर में बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल स्कूल में बाल वाटिका से कक्षा 12 तक और मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय सकतपुर में बाल वाटिका से कक्षा आठ तक की पढ़ाई होगी। कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी मंत्री केपी मलिक, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो व हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर की। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना गया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अमरोहा ने अच्छी तरक्की की है। 2017 के बाद से बड़े बदलाव देखने को मिले। आज सीएम ने जिले को दो नए विद्यालय दिए हैं, जो शिक्षा के क्षेत्र में जरूर लाभकारी होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के उत्कृष्ट कार्य कर स्मार्ट क्लास, समर कैंप, निपुण विद्यालय बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधार में योगदान देने वाले शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों से सकारात्मक सोच से शिक्षण कार्य करने का आह्वान
शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो ने कहा की शिक्षा में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। प्रदेश में एक बड़ा बजट सरकार द्वारा शिक्षा के लिए खर्च किया जा रहा है। 2017 के बाद विद्यालयों के कायाकल्प का जो कार्य कराया गया है वह अद्वितीय है। उन्होंने शिक्षकों को सकारात्मक सोच ओर एक अच्छी भावना के साथ शिक्षण कार्य करने का आह्वान किया। हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि पहले की शिक्षा व्यवस्था और अब की शिक्षा व्यवस्था में बहुत परिवर्तन हुआ है। आज कई तरह के परिवर्तन करके विद्यालयों को सुंदर और आकर्षक बनाते हुए शिक्षण व्यवस्था में भी सुधार किया गया है। कार्यक्रम में सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एडीएम वित्त व राजस्व ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, बीएसए डॉ. मोनिका, जिला समाज कल्याण अधिकारी पंखुरी जैन, भाजपा से राकेश वर्मा,हिमांशु, ब्लॉक प्रमुख हसनपुर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed