फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   hasanpur corporator arrest in delhi in crime

लूट में गिरफ्तार हुआ हसनपुर का पार्षद

Tue, 11 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 11 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
hasanpur corporator arrest in delhi in crime
आरोपी सभासद बब्बू - फोटो : amar ujala
हत्या, लूट, डकैती, रेप, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे अपराधों में शामिल हसनपुर, उत्तर प्रदेश से निर्दलीय पार्षद को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान काला सहीद, हसनपुर, अमरोहा निवासी बब्बू उर्फ हुमायूं कादिर उर्फ बाबू खान उर्फ बब्बू सभासद (52) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें, तो पिछले 30 वर्षों के दौरान आरोपी 22 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। 
विज्ञापन


   छह मामलों में दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस को उसकी तलाश थी। यूपी पुलिस बब्बू की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा करने की तैयारी कर रही थी।
पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि सोमवार सुबह एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉयड) को सूचना मिली थी कि बब्बू सभासद नामक यूपी का बदमाश रेड लाइट, विवेक विहार के पास आने वाला है।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस एसीपी वाईके त्यागी, इंस्पेक्टर डीपी सिंह व अन्य की टीम ने आरोपी को हल्की झड़प के बाद दबोच लिया। बब्बू ने भागने का प्रयास भी किया। उसके पास से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पिछले साढ़े चार साल से जिला ज्योतिबाफुले नगर (अमरोहा), हसनपुर से निर्दलीय पार्षद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बब्बू फिलहाल दिल्ली के भजनपुरा इलाके में छुपकर रह रहा था। 1 सितंबर 2015 को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर न्यू उस्मानपुरा में एक कलेक्शन एजेंट से 9.60 लाख रुपये लूट लिए थे। आरोपी फिलहाल दिल्ली से ही अपना गैंग चला रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर बाकी साथियों की तलाश कर रही है।        
          
लूट व चोरी के 25 मामलों में पार्षद चल रहा था फरार 
हसनपुर(ब्यूरो)। दिल्ली की एएटीएस टीम द्वारा लूट, हत्या व रेप के मामले में पकड़ा गया हसनपुर पालिका का सभासद बब्बू अकेले अमरोहा में लूट व चोरी के करीब 25 मामलों में फरार है। जिले के कई थानों की पुलिस आरोपी बब्बू को तलाश रही थी। पिछले दिनों पुलिस ने बब्बू के घर की कुर्की भी की थी। 

देह व्यापार के धंधे में पकड़े गए उझारी के आफाक बाकरी के बाद एक भी हसनपुर क्षेत्र का नाम दिल्ली में फिर चर्चा में है। अब हसनपुर के कालाशहीद निवासी व पालिका का वर्तमान सभासद हुमायूं कदीर उर्फ बब्बू दिल्ली में एएटीएस (एंटी ऑटो थेप्ट स्क्वॉड) द्वारा लूट, हत्या व रेप के कई मामलों में पकड़ा गया है। हसनपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यहांं लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। 

अमरोहा जनपद में लूट व चोरी के करीब 25 मुकदमे बब्बू पर चल रहे हैं। जिसके चलते पिछले दिनों बब्बू के घर की कुर्की भी की जा चुकी है। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि बब्बू एक शातिर बदमाश है। हसनपुर में भी उसने लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। 

आठ माह से बोर्ड की बैठक में नहीं हुआ शामिल
हसनपुर। दिल्ली में लूट, रेप  व हत्या के कई मामलों में पकड़ा गया हसनपुर नगरपालिका सभासद बब्बू उर्फ हुमायूं कदीर पिछले करीब आठ माह से नगरपालिका बोर्ड की किसी भी बैठक में शामिल नहीं हुआ।


नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बंसल उर्फ कालू ने बताया कि बब्बू पिछले आठ माह से बोर्ड की बैठक या पालिका के किसी अन्य कार्य में शामिल नहीं हुआ। नियम के मुताबिक अगर तीन माह में एक बार भी कोई सदस्य बोर्ड की बैठक में शामिल ना हो पाए तो, उसकी सदस्यता समाप्त कर दी जाती है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed