फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Haryana Liquor sent to Gorakhpur caught in Amroha two arrested

अमरोहा: तस्करी के लिए गोरखपुर जा रही हरियाणा मार्का शराब की 420 पेटियां बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 06:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 06 Oct 2021 06:34 PM IST
सार

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए संदीप और अनूप को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Haryana Liquor sent to Gorakhpur caught in Amroha two arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डिडौली पुलिस ने तस्करी के लिए गोरखपुर जा रही हरियाणा मार्का अवैध शराब की 420 पेटियां पकड़ लीं। पुलिस ने मौके पर सोनीपत के चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब की कीमत 10 लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने चार तस्करों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


एसपी पूनम ने बताया कि मंगलवार की रात डिडौली एसएसआई देवेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, कांस्टेबल रोहित, शिवांक यादव, रवीश कुमार और रणवीर सिंह गश्त पर थे। तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर एक कैंटर को रोका। जांच पड़ताल के दौरान कैंटर की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। 
विज्ञापन


तलाशी के दौरान कैंटर से हरियाणा मार्का शराब की 420 पेटी बरामद हुईं। मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी मुकीमपुर थाना राई जिला सोनीपत हरियाणा व अनूप निवासी सरंगथल थाना गुहाना जिला सोनीपत हरियाणा बताया। पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी का मालिक अलीशेर सैफी निवासी मकान नंबर 58 गली नंबर दो गांव सिरसामी सोनीपत और शराब मालिक दीपक निवासी गढ़ी सोनीपत ने ही शराब गोरखपुर पहुंचाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए संदीप और अनूप को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। जबकि मुख्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed