फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Hariyali Teej Festival: Women danced on film songs in Gajraula

हरियाली तीज महोत्सव : गजरौला में फिल्मी गाने पर थिरकीं महिलाएं

Mon, 28 Jul 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 28 Jul 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej Festival: Women danced on film songs in Gajraula
गजरौला। हरियाली तीज पर मन बहका क्यूं आधी रात, चूंडी मजा न देगी, कंगन मजा न देगा आदि गानों पर डांस कर महिलाओं ने मन मोह लिया। इस दौरान पारंपरिक वेश में सजीं महिलाएं आकर्षण का केंद्र बनी थी। हांडी में मथानी से दही मथ रहीं और कुछ आटा पीसने के लिए हाथ की चक्की चला रहीं महिलाएं सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही थीं। होटल में आयोजित कार्यक्रम में स्वाति सिंह को तीज क्वीन चुना गया।
विज्ञापन

बस्ती स्थित अग्रवाल भवन में महिला अग्रवाल सभा की तरफ से हरियाली तीज पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। चूड़ियां खनक खनक खनकें पर शानदार डांस कर मन मोह लिया। इस दौरान रैंप पर कैटवॉक किया गया। बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उनके बीच प्रतियोगिता कराई गई। बालिकाओं और महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। इस दौरान अग्रवाल महिला सभा की अध्यक्ष विनीता गर्ग, कंचन, रीमा बंसल, प्रीति मित्तल, सुमन सिंघल, भारती सिंघल, मानसी अग्रवाल, दीप्ति जैन, शिखा अग्रवाल, रेनू सिंघल, रचना सिंघल, श्वेता बंसल, सपना जैन, गीता गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर धनौरा मार्ग पर एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने फिल्मी गानों पर डांस कर मंत्र मुग्ध कर दिया। एक से एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाएं तालियां बजाने को मजबूर हो गईं। इस दौरान स्वाति सिंह तीज क्वीन बनीं। इस मौके पर नूतन रस्तोगी, रचना सिंघल, शिवानी उपाध्याय, श्वेता गर्ग, वंदना गोयल, शिवानी अग्रवाल, पिंकी, अन्नू गुप्ता, रिंकी बंसल, गायत्री गोयल, नेहा गर्ग, सुरभि गोयल, वंदना वर्मा, वैशाली रस्तोगी, प्रमिला मित्तल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed