फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   happy holi in amroha

रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...

Wed, 15 Mar 2017 12:55 AM IST
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Mar 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
happy holi in amroha
हाोली
होरी में उड़े रे गुलाल..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे..., होली के बहाने आ गए... कुछ इसी तरह के गीतों के बीच सोमवार को रंगों का त्योहार होली जनपद भर में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। चारों तरफ फिजां में खूब अबीर-गुलाल उड़ा। चेहरे लाल-पीले हो गए। युवाओं की टोलियों ने शहर भर में घूमकर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन


ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर जमकर थिरके। महिलाएं और बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। घर-घर जाकर दस्तक दी। एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। यूं तो होली का शोर कई दिनों से जिले भर में छाया था, लेकिन उस समय और स्थिति जबरदस्त हो गई, जब मतगणना के बाद चुनाव के परिणाम आए।
विज्ञापन


चुनावी होली का जश्न अलग ही दिखा। सोमवार सुबह की पहली किरण के साथ फिजा में होली की खुमारी छा गई। जब लोग घरों से निकलकर चौक-चौराहों पर आ गए तो गुलाल लगाने व रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद होली का सुरूर चढ़ता ही दिया। कहीं युवाओं की टोलियों ने अबीर गुलाल की बरसा की, तो कहीं गीले रंग का भरपूर इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी टोलियां ढोल- नगाड़ों के साथ शहर में निकल पड़ीं। एक से दूसरे मोहल्ले में जाकर खूब धमाल मचाया। जगह-जगह डीजे बजते दिखे, जिन पर युवा और बच्चे थिरक रहे थे। मोहल्लों में महिलाओं की टोलियों ने एक-एक घर जाकर सहेलियों संग होली खेली। अबीर-गुलाल व गीला रंग लगाकर जमकर धमा-चौकड़ी की।


बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे और अपने दोस्तों के साथ होली का लुत्फ उठाया। दोपहर बाद तक रंग खेलने का सिलसिला चलता रहा। शाम को नए कपड़े पहनने के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर बधाई दी। यही स्थिति ग्रामीण अंचलों में भी बनी रही। नौगावां सादात, कैलसा क्षेत्र, नौगावां सादात क्षेत्र व रजबपुर क्षेत्र के गांवों में भी जमकर होली खेली गई। शाम तक गांवों में लोग ढोल बाजे के साथ नाचते गाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed