फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Half-yearly examinations of council schools postponed due to SIR

Amroha News: एसआईआर के कारण टलीं परिषदीय स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं

Fri, 28 Nov 2025 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 28 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations of council schools postponed due to SIR
अमरोहा। एसआईआर का कार्य चलने के कारण 28 नवंबर से परिषदीय स्कूलों में होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है। परीक्षाएं अब 10 दिसंबर से होंगी। हालांकि, परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन

प्रदेशभर में एसआईआर की प्रक्रिया चलने के कारण परिषदीय स्कूलों की शुक्रवार से होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षाओं का स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक होना था लेकिन परिषदीय स्कूलों के अधिकांश शिक्षकों व शिक्षामित्रों की ड्यूटी बतौर बीएलओ लगाई गई है। इस कारण स्कूलों में पढ़ाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए परीक्षाओं को फिलहाल टाल दिया गया है।
विज्ञापन

परीक्षाएं अब 10 दिसंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा निदेशक की और से भी सभी बीएसए को पत्र जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित होगी। बीएसए डॉ. मोनिका ने बताया कि परीक्षा का आयोजन अब नई समय सारिणी के अनुसार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed