{"_id":"6af4b75f44bc0b98760e8664","slug":"bhai-dooj-sisters-faced-hardships-on-buses-had-to-pass-children-through-windows-to-get-them-on-board-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177575-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज : बहनों ने बसों में किया दुश्वारियाें का सामना , खिड़कियों से बच्चों को बैठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज : बहनों ने बसों में किया दुश्वारियाें का सामना , खिड़कियों से बच्चों को बैठाया
Thu, 12 Nov 2026 12:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भाईदूज पर भाइयों के माथे पर तिलक लगाने और उनसे मिलने की खुशी में निकली बहनों को सफर के दौरान तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। बुधवार को बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। रोडवेज बस अड्डे पर बसों में चढ़ने के लिए मारामारी मची रही। घंटों इंतजार के बाद भी कई यात्रियों को बसों में जगह नहीं मिली। हालात ऐसे बने कि गेट से प्रवेश नहीं मिलने पर महिलाओं ने खिड़कियों के सहारे बसों में चढ़ने की कोशिश की। छोटे बच्चों को भी खिड़कियों से अंदर बैठाना पड़ा।
सुबह आठ बजे से ही अमरोहा रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भाईदूज पर बहनें भाइयों के घर पहुंचने के लिए सुबह से ही निकल पड़ी थीं। आसपास के शहरों और गांवों तक जाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। बस अड्डे पर जैसे ही कोई बस पहुंचती, उसमें सीट पाने के लिए यात्रियों की भीड़ दौड़ पड़ती। इस दौरान धक्का-मुक्की के हालात बने रहे। उधर, ट्रेनों में भी यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में सीटें पहले से भरी होने के कारण यात्रियों को बोगियों में प्रवेश करने तक में परेशानी हुई।
कई ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों का दबाव और बढ़ गया। रेलवे स्टेशन पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को मशक्कत करनी पड़ी। बसों और ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के कारण कुछ बहनों ने निजी वाहनों से सफर किया तो कई ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। जिलेभर में प्रमुख मार्गों और बाजारों के आसपास दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। इससे भाइयों के घर पहुंचने की जल्दी में निकली बहनों और अन्य यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।