फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Half the city had no electricity for the whole day

Amroha News: दिनभर गुल रही आधे शहर की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Half the city had no electricity for the whole day
अमरोहा।
विज्ञापन

डबल लाइन और कलक्ट्रेट बिजलीघर पर मशीनों के बदलने का काम होने के चलते आधे शहर की बिजली दिनभर गुल रही। सुबह नौ बजे गई बिजली देर रात करीब 9:30 बजे सुचारू हो पाई। दिनभर बिजली न आने से लोगों को पानी और अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य शुरू करा दिया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विभाग की आरडीएसएस योजना के तहत बिजलीघरों पर नई मशीनें बदलने का काम प्रस्तावित है। इसके तहत नगर के डबल लाइन और कलक्ट्रेट बिजलीघरों पर रविवार को मशीनें बदलने का काम होना था। रविवार सुबह नौ बजे दोनों बिजलीघरों से आपूर्ति बंद करते हुए काम शुरू करा दिया गया। इसके साथ ही डबल लाइन बिजलीघर से जुड़े पीरगढ़, दानिश मंदान, मंडी चौब, तकियामोती सराय, कोट, काली पगड़ी, आजाद मार्ग, नानक चंद रोड, दुर्गा कॉलोनी, बेरियान, छेबड़ा आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

वहीं, कलक्ट्रेट बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले सुबोध नगर, कल्याणपुरा, हमीदपुरा, पुष्कर नगर, पंडकी, बंबू गढ़, सिटी होम कॉलोनी, अमरोहा ग्रीन कॉलोनी, बदावाला, प्रीत विहार काॅलोनी, तलवार शाह, दुर्गोपुर, आशियाना कॉलोनी, आफिसर काॅलोनी, रायपुर खुर्द समेत कई मोहल्लों में भी आपूर्ति बंद कर दी गई। लोगों का आरोप है कि बिजली अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की है। इसके चलते वे अपना पानी भी नहीं भर गया। घर की टंकी में भरा पानी खत्म हो गया। वहीं, बिजली न होने से अन्य समस्याएं का भी सामना करना पड़। शाम होते-होते घरों में लगे इनवर्टर-बैटरी भी जवाब दे गए। ऐसे में घरों में अंधेरा छा गया। उधर, देर रात तक आपूर्ति चालू न होने से लोग बेबस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वासुदेव क्षेत्र में भी छह घंटे गुल रही बिजली
दाउदसराय बिजलीघर से जुड़े वासुदेव क्षेत्र, लकड़ा, किशन गढ़, फ्रेंडस कॉलोनी, मेहमदी सराय, कुरैशी आदि मोहल्लों में सुबह सात बजे बिजली गुल हो गई। 10 बजे तक बिजली न आने पर लोगों को पता चला कि क्षेत्र में नई लाइन बदली जा रही है। यहां भी लोगों को कटौती के बारे में पूर्व में कोई सूचना नहीं थी। जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। सुबह सात से लेकर एक बजे तक बिजली गुल रही। छह घंटे तक बिजली गुल रहने से विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ी।

- डबल लाइन और कलक्ट्रेट बिजलीघरों पर नई मशीनें लगाने का कार्य देर शाम तक पूरा कर लिया गया। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार नए कार्य हो रहे हैं। मशीनें बदलने के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही। संबंधित एसडीओ द्वारा क्षेत्र के लोगों को बिजली कटौती के संबंध में पूर्व में जानकारी दी गई थी। यदि जनता को परेशानी झेलनी पड़ी तो खेद है। - सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed