फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Guruji engaged in deducting duty from the examination by saying that he was ill

बीमार बताकर परीक्षा से ड्यूटी कटवाने में लगे गुरुजी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Guruji engaged in deducting duty from the examination by saying that he was ill
चुनाव के समय विभिन्न तरह के बहाने बनाकर ड्यूटी कटवाने वाले गुरुजी बोर्ड परीक्षा में भी ड्यूटी कटवाने के प्रयास में पीछे नहीं है। तमाम शिक्षक बीमारी और घर में शादी बता कर ड्यूटी कटवाने की जद्दोजहद में लगे हैं। ऐसे दस से अधिक शिक्षकों ने प्रार्थना पत्र दिए हैं। लेकिन इस बार शिक्षक और प्रधानाचार्य बीमारी का बहाना बनाकर अवकाश नहीं ले पाएंगे। यदि किसी शिक्षक को बीमारी या परेशानी है तो सीएमओ द्वारा गठित पैनल से प्रमाण पत्र बनवाना होगा। इसके बाद ही अवकाश पर विचार होगा।
विज्ञापन

जिलेभर में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेंगी। जनपद में 76 केंद्रों पर हाईस्कूल में 27300 परीक्षार्थी, इंटर में 25052 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। रविवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर 24, 25 और 26 मार्च को होने वाले पेपर के प्रश्नपत्रों सुरक्षित रखवा दिए गए हैं। इस बीच संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षाएं एक साथ होंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षण रामाज्ञा कुमार ने बताया कि पिछले वर्षों में शिक्षकों के अवकाश पर चले जाने के कारण परीक्षाएं संपन्न कराने में दिक्कत आई थी। कई शिक्षक तो ड्यूटी से बचने के लिए प्राइवेट अस्पताल से चिकित्सीय प्रमाणपत्र लगाकर अवकाश ले लेते थे। इस वजह से परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में दिक्कत आती है। परीक्षाएं अच्छे से चलें, इसलिए शासन से निर्णय लिया गया है कि जो शिक्षक शिक्षिकाएं चिकित्सकों छुट्टी के लिए आवेदन करेंगे, उनकी बीमारी की पुष्टि सीएमओ द्वारा गठित पैनल करेगा। उनके प्रमाणपत्र के आधार पर अवकाश मिले सकेगा। इसके बाद भी शिक्षक परीक्षा से ड्यूटी कटवाने के लिए बीमारी और घर में शादी होने का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed