फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gun suddenly fired from pocket of kurta finger of man left hand got cut and fell In Amroha

UP: कुर्ते की जेब में अचानक चला तमंचा, युवक के बाएं हाथ की उंगली कटकर जमीन पर गिरी; देखें Live Video

Tue, 18 Mar 2025 07:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात Published by: विकास कुमार Updated Tue, 18 Mar 2025 07:58 PM IST
सार

-कुर्ते की जेब में अचानक चला तमंचा, युवक के बाएं हाथ की उंगली काटकर गिरी
- घटना के बाद तुरंत आरोपी मौके से भाग निकला
- पुलिस ने कटी हुई उंगली और खोखा कब्जे में लिया
- दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

विज्ञापन
gun suddenly fired from pocket of kurta finger of man left hand got cut and fell In Amroha
कुर्ते के जेब में चली गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा स्थित खेड़ा अपरौला चौराहे पर पहुंचे बाइक सवार युवक के कुर्ते की जेब में रखे तमंचे से अचानक गोली चल गई। इस दौरान गोली लगने से युवक के बाएं हाथ की उंगली कट कर सड़क पर गिर गई। इससे पहले स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, आरोपी वहां से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और कटी हुई उंगली व खोखा कब्जे में ले लिया। तमंचे से गोली चलने की पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

यह मामला मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे का है। खेड़ा अपरौला गांव के चौराहे पर बड़ी संख्या में दुकानें हैं। कुर्ता और पैंट पहने बाइक सवार नकाबपोश युवक चौराहे पर पहुंचा और बाइक खड़ी करके एक दुकान की तरफ चलने लगा। इस दौरान उसका दाया हाथ कुर्ते की जेब में था, उसी में तमंचा रखा हुआ था। जैसे ही युवक दुकान की ओर बढ़ने लगा, तभी अचानक तमंचे से गोली चल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गोली युवक के बाएं हाथ में लगी और एक उंगली कट कर गिर गई। घटना के बाद आरोपी युवक दर्द के चलते हाथ को झटकने लगा। इसके बाद तुरंत बाइक पर बैठा और वहां से भाग निकला। कुछ लोग गोली चलने की आवाज सुनकर दुकानों के बाहर आ गए। लेकिन, इससे पहले युवक वहां से तेज रफ्तार में बाइक लेकर चला गया। 

विज्ञापन

लोगों ने घटना की जानकारी नौगांवा सादात पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उंगली और खोखा अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कब्जे में लिया खोखा 312 बोर का बताया जा रहा है। युवक तमंचा लेकर किस उद्देश्य से वहां पहुंचा और उसका इरादा क्या रहा था। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। 

उधर, पूरी घटना चौराहे पर स्थिति एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जिसके आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed