फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Greenery taken care of in Tigri fair, green field ready

Amroha News: तिगरी मेले में हरियाली का रखा ध्यान, ग्रीन फील्ड तैयार

Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 27 Oct 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Greenery taken care of in Tigri fair, green field ready
अमरोहा। तिगरी मेले की 28 अक्तूबर से भव्य शुरुआत हो रही है। मेले के आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन कई दिनों से व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा है। साफ-सफाई के साथ ही मेले में हरियाली का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए ग्रीनफील्ड के तहत नर्सरी बनाई गई है। गंगा घाटाें को साफ रखने के लिए सफाई मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


तिगरी में आयोजित होने वाले गंगा मेले की अपनी विशेष पहचान है। यहां अमरोहा के अलावा आसपास के जनपदों से भी लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं। हर साल यहां करीब 30 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन काफी समय पहले से ही कार्ययोजना बनाकर अपनी तैयारियां शुरू कर देता है। मेले में मनोरंजन के लिए झूलों के अलावा खाने-पीने व जिले की पहचान से रूबरू कराने के लिए ओडीओपी में शामिल ढोलक व मेटल और वुडन हैंडीक्राफ्ट के सामान समेत दूसरे सामान भी मिलते हैं।
विज्ञापन


मेले में हर बार की तरह इस बार भी हरियाली का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए गंगा मेले में ग्रीनफील्ड बनाते हुए नर्सरी भी तैयार की गई जा रही है जहां अलग-अलग तरह के पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे। साथ ही मेला स्थल पर साफ-सफाई के लिए 1500 सफाईकर्मियों की तैनाती भी की गई है। मेला स्थल को जीरो वेस्ट घोषित करते हुए दो एमआरएफ सेंटर भी बनाए गए हैं। गंगा घाटों को साफ रखा जाए, इसके लिए हर घाट पर सात सफाई सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






सेल्फी प्वाइंट भी बने, महापुरुषों के नाम पर होंगे घाटों के नाम

मेले को यादगार बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं जिससे यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु अपने फोटो लेकर मेले को यादगार बना सकेंगे। इसके अलावा मेले में गंगा घाटों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं। मेले के मुख्य चौराहों का नामकरण करते हुए उनका सौंदर्यीकरण भी कराया गया है। मेले में सेंड आर्ट और रंगोली भी देखने को मिलेंगी।





मरीजों के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर

मेले में मरीजों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। मरीजों को उपचार के लिए पहुंचाने को ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया जा रहा है जिससे किसी भी गंभीर मरीज को कम समय में उपचार के लिए पहुंचाया जा सकता है। यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने को मेले में 12 यातायात मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।


- मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी तैयारियों को दुरूस्त कर लिया गया है। 28 अक्तूबर से मेले का विधिवत आयोजन शुरू हो जाएगा।- निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed