{"_id":"5da8ac318ebc3e93be6353cc","slug":"green-diwali-clean-diwali-dhanaura-news-mbd3261614159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन दीवाली क्लीन दीवाली का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन दीवाली क्लीन दीवाली का संकल्प लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। अमर उजाला की प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाए जाने की मुहिम का स्कूली छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साह के साथ स्वागत किया है। उनका कहना था कि यह समय की आवश्यकता है। नगर के एमएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को ग्रीन दिवाली क्लीन-दिवाली का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने एक सुर से अमर उजाला की मुहिम का स्वागत करते हुए इसे पर्यावरण की सुरक्षा की दिशा में बेहद अहम बताया।
एमएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक वीरेशपाल सिंह ने बच्चों को दीपावली के मौके पर होने वाले प्रदूषण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस मौके पर छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी व पटाखों से पूरा वायुमंडल दूषित होता है। इससे सांस संबंधी बीमारियां होती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इस दिवाली को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहयोग करें। कक्षा 11 की छात्रा अंशिका ने इस मुहिम को बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि दीपावली पर पटाखों के खतरनाक शोर व पर्यावरण पर विपरीत असर डालने से बचा जाएं। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे अपने आसपास इस संबंध में जागरूकता फैलाएंगे और लोगों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर निदेशक बबीता चौधरी, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।