{"_id":"65075d8ea8f3d5a3c00b5517","slug":"grabbed-nine-lakh-rupees-on-the-pretext-of-selling-land-case-against-six-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-4882-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर नौ लाख रुपये हड़पे, छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जमीन बेचने का झांसा देकर नौ लाख रुपये हड़पे, छह पर केस
Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। संभल, अमरोहा और नौगांवा सादात के लोगों ने जमीन बेचने का झांसा देकर किसान से नौ लाख रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर किसान को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अमरोहा के मोहल्ला लकड़ा में रहने वाले किसान ऋषिपाल सिंह का आरोप है कि 4 अप्रैल 2023 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हकदादपुर के रहने वाले नईम ने फोन पर जमीन एक अपनी जमीन बेचने की बात कही थी। इसके बाद उसके गिरोह में शामिल अन्य लोगों ने भी अलग-अलग दिन में जमीन खरीदने के लिए दबाव बनाया और आठ बीघा जमीन बिक्री की बात कही। इस दौरान सौदा आठ लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से तय हुआ। 90 हजार रुपये बतौर बयाना दे दिए गए। 6 अप्रैल 2023 को आरोपियों ने 10 लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाया। ऋषिपाल सिंह ने मना कर दिया लेकिन बाद में 8.50 लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने जमीन नहीं बेचने की बात कहनी शुरू कर दी। ऋषिपाल सिंह ने आरोपियों के गिरोह में शामिल कलवा और बालवीर से संपर्क किया और अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों में जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ सतीश चंद पांडेय ने बताया कि मामले में संभल के एचौड़ा कंबोह थानाक्षेत्र के शेखपुरी गांव के रहने वाले बालवीर, हाजीपुर के रहने वाले कलवा, नौगांवा सादात के अपरोला के रहने वाले समीम, सुल्तानपुर के रहने वाले भोला उर्फ अशरफ अली, जब्बारपुर नौगांवा सादात के रहने वाले फतेह और हकदादपुर नौगांहा सादात के रहने वाले नईम के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत व धमकी देने के मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।