फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Governor works within the ambit of the Constitution: Arif

राज्यपाल संविधान के दायरे में रहकर काम करता है : आरिफ

Sun, 15 Sep 2024 05:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Sep 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Governor works within the ambit of the Constitution: Arif
मंडी धनौरा (अमरोहा)। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन के साथ विवादों के कारण चर्चा में रहे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का कहना है कि राज्यपाल का पद संवैधानिक है। राज्यपाल को संविधान के दायरे में रहकर काम करना होता है।
विज्ञापन

मीडिया से संक्षिप्त वार्ता के दौरान पूछे गए सवाल गैर भाजपाई राज्यों में राज्यपाल का वहां के मुख्यमंत्री के साथ क्यों विवाद रहता है, इस पर जवाब देते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राज्यपाल कोई रबर स्टाम्प नहीं है। राज्यपाल को संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करना पड़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ विवादों से इन्कार करते हुए कहा कि उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली संस्था में नियुक्ति मेरिट के आधार पर की जाएगी न कि राजनैतिक नफा-नुकसान देखकर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व वहां के राज्यपाल के बीच विवाद पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व राज्यपाल के अधिकार संविधान में स्पष्ट किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति संविधान में दिए गए अधिकारों व अपनी मर्यादा का उल्लंघन करेगा तो टकराव होना निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed