{"_id":"65835149cd79cd24e509411c","slug":"governments-policy-and-intentions-are-not-right-munshiram-pal-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-10743-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीति एवं नीयत ठीक नहीं: मुंशीराम पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीति एवं नीयत ठीक नहीं: मुंशीराम पाल
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि सरकार की नीति एवं नीयत ठीक नहीं है। पेराई का लगभग आधा सीजन बीतने के बाद भी गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर तक गन्ना मूल्य की घोषणा न की गई तो 26 दिसंबर को लखनऊ में धरना दिया जाएगा।
बुधवार को रालोद के जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने कहा कि सरकार किसानों का हितैषी होने का दम भरती है लेकिन आधा पेराई सत्र बीतने के बाद भी गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया है। 2017 में बिजनौर में आयोजित रैली में स्वयं प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए गन्ना मूल्य 450 रुपये तक घाेषित किए जाने की बात कही थी, लेकिन वह अपने आश्वासनों पर खरा नहीं उतर सके। किसान सर्द रातों में अपने गन्ने की सप्लाई करता है, लेकिन समय पर उसको उसका भुगतान तक भी नहीं मिल पा रहा है। जो मिलें समय से गन्ना भुगतान नहीं कर रहीं हैं, वह ब्याज के साथ गन्ने का भुगतान करें। उन्होंने कहा कि अगर 23 दिसंबर सरकार गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं करती है, तो रालोद 26 दिसंबर को लखनऊ में किसान हित में धरने का आयोजन करेगा। इस अवसर पर रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरपाल सिंह मौजूद रहे।
-- -- -