फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Government offices are also hit by taxes, Amroha Municipality issues notices

Amroha News: सरकारी दफ्तरों पर भी टैक्स की मार, अमरोहा पालिका ने जारी किए नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Government offices are also hit by taxes, Amroha Municipality issues notices
अमरोहा। नगर पालिका परिषद अमरोहा ने सरकारी कार्यालयों पर भी हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की वसूली शुरू कर दी है। पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार के इस फैसले से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। पालिका सीमा क्षेत्र के 21 सरकारी विभागों को टैक्स के दायरे में लाया गया है। पालिका ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

पहल का सकारात्मक संदेश देने के लिए डीएम निधि गुप्ता ने कलक्ट्रेट परिसर का टैक्स स्वयं जमा कराया, जबकि एसपी अमित कुमार आनंद ने भी अपने कार्यालय से कर जमा कर व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई। इसे आम नागरिकों के लिए प्रेरक कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. बृजेश कुमार के नेतृत्व में पालिका ने राजस्व वृद्धि और वित्तीय अनुशासन मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। लंबे समय से सरकारी भवनों पर बकाया करों की चर्चा होती रही, लेकिन अब नियमों को समान रूप से लागू कर नई मिसाल पेश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने हाल के महीनों में साफ-सफाई, राजस्व वसूली में पारदर्शिता और विकास कार्यों की मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया है। पालिका अध्यक्ष के साथ समन्वय कर सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।

इसी क्रम में जर्जर पालिका भवन के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन तैयार होगा। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में एबीसी (एनिमल बर्थ कंट्रोल) सेंटर की स्थापना की दिशा में भी पहल की गई है। वहीं गरीब परिवारों के लिए कल्याण मंडप का निर्माण कर सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed