फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Goods worth three lakh stolen from four houses in Saidangali and Hasanpur

Amroha News: सैदनगली व हसनपुर के चार घरों से तीन लाख का सामान चोरी

Thu, 31 Aug 2023 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Goods worth three lakh stolen from four houses in Saidangali and Hasanpur
हसनपुर/सैदनगली। हसनपुर सर्किल में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग थाना क्षेत्र के दो गांवों में चार घरों में चोरों ने तीन लाख का सामान चोरी कर लिया। पुलिस चोरी के मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

हसनपुर कोतवाली की मनौटा चौकी क्षेत्र के गांव का सिहाली जागीर निवासी अनस नोएडा में नौकरी करता है। गांव सिहाली जागीर में मस्जिद के पास उसका घर है। अनस के मुताबिक दिन में घर पर उसकी मां रहती हैं। जबकि रात में मां दूसरे भाई के घर पर सोने चली जाती है। सोमवार की रात को चारों ने दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए और 18 हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने इसी गांव में नसीम के घर को निशाना बनाया। नसीम के मुताबिक चारपाई के पास सिरहाने पर रखे पर्स से 2600 रुपये व घर से दो जोड़ी कुंडल समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई है। उधर, सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का में मंगलवार की रात चोरों ने नासिर के घर के पीछे की तरफ नकब लगाकर घर में दाखिल हो गए। यहां से चोर 40 हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। इसी के पास नासिर के भाई आरिफ का घर है। इस घर में भी पीछे की तरफ से नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां से चोर बीस हजार की नकदी व सोने चांदी के आभूषण चोरी करके ले गए। इन दोनों घरों में परिजन बरामदे में सोते रहे और चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। आसपास तलाश किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस मामले में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बयान: गांव ढक्का में चोरी की सूचना मिली है। उसकी जांच कराई जा रही है। लेकिन सिहाली जागीर में चोरी की जानकारी नहीं है। पड़ताल कराई जाएगी। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। श्वेताभ भास्कर, सीओ हसनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed