{"_id":"679e8e7a3c5b5bbd1905e4e9","slug":"golden-hawk-cricket-club-delhi-won-the-match-by-41-runs-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-133520-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 41 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली ने 41 रन से जीता मैच
विज्ञापन
अमरोहा। मिनी स्टेडियम में चल रहे मास्टर भूरे खान एंड शेरू परवेज मेमोरियल सद्भावना कप ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सातवां मैच खेला गया। गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब दिल्ली ने यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा 41 रनों से मात देकर मैच जीत लिया।
टूर्नामेंट का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और यूथ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में कराया जा रहा है। शनिवार को हुए मैच में यूथ क्रिकेट क्लब की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन हॉक दिल्ली ने निर्धारित 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 251 रन बनाए, जिसमें अंकित नागर ने 50 और कुलदीप ने 35 रनों का योगदान दिया।
यूथ क्रिकेट क्लब की तरफ से परवेज पाशा, शहजाद और डॉ. वरुण ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूथ क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 210 रन ही बना सकी।। यूथ क्रिकेट क्लब की तरफ से सैंटी गुप्ता ने 50 और आकिब ने 50 रनों का योगदान दिया। गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब की तरफ से अंकित नागर ने चार और हर्ष ने दो विकेट लिए। यह मैच गोल्डन हॉक क्रिकेट क्लब ने 41 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने के लिए अंकित नागर को मैन ऑफ द मैच दिया गया। सतेंद्र सिंह व जमाल पाशा ने अंपायरिंग की। कमेंटरी शमशाद अल्वी ने की। इस दौरान रिजवान पाशा, इमरान पाशा, नजम अली, परवेज पाशा, विजय ठाकुर, जावेद पाशा, अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।