फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   gold medal won

राज्य स्तरीय खेल कूद में खिलाड़ियों ने झटका गोल्ड-सिल्वर और कांस्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
gold medal won
अमरोहा। राज्य स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया है। विभिन्न खेलों में सात गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। जिला प्रशासन विजेताओं को आठ मार्च को महिला दिवस पर सम्मानित करेगा।
विज्ञापन

16 से 19 फरवरी तक लखनऊ में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में तनु चौधरी को प्रथम स्थान मिला था। झलक चाहल और नितिन को चक्का फेंक में प्रथम, सलोनी को भाला फेंक में प्रथम स्थान पाया था। सोविंदर सिंह को 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर रहे थे। लंबी कूद में आदर्श सिंह को द्वितीय स्थान मिला था। इसके अलावा ऊंची कूद में हिमांशी तृतीय और अंशू 3,000 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान पर रहे थे। जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि विभिन्न खेलों में 28 खिलाड़ी प्रतिभाग करने गए थे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आशीष, ललित कुमार और अभिषेक कुमार ने 50 किलो कुश्ती में प्रतिभाग किया था। कबड्डी टीम में अरुण कुमार, पुनीत, मोहित, विकास, कोशिंद्र, जितेंद्र, वंश, शुभम ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed