फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gold and silver jewellery stolen from the bag of a woman travelling in a car

Amroha News: कार सवार महिला के बैग से सोने-चांदी के आभूषण चोरी

Sat, 15 Feb 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 15 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver jewellery stolen from the bag of a woman travelling in a car
गजरौला (अमरोहा)। गाजियाबाद से कार में बैठी महिला के बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। महिला ने घर जाकर बैग खोला तो चोरी की जानकारी हुई। आरोप है कि चौपला पर कार से उतरे तीन लोगों ने उसके आभूषण चोरी किए हैं।
विज्ञापन

रजबपुर क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा निवासी सोनू की पत्नी तरन्नुम बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौट रही थी। वह गाजियाबाद के लाल कुआं से एक कार में बैठी हुई। कार चालक ने उनका बैग पीछे रखवा दिया। कार में पहले से ही तीन अन्य यात्री भी बैठे थे। गजरौला में चौपला के पास कार में सवार तीनों लोग उतर गए। वहीं, शाम चार बजे वह भी गांव के सामने कार से उतर गईं। महिला ने गांव में जाकर बैग खोलकर देखा तो उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि कार से चौपला पर उतरे तीनों लोगों ने उनके बैग में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। तरन्नुम का आरोप है कि तीनों कार चालक के परिचित हो सकते हैं। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले। जिससे यह पता चल सके कि कार से उतरने वाले कौन थे। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article