{"_id":"642f24a3ffb7f2126a051c84","slug":"give-50-lakhs-or-else-i-will-file-a-case-of-rape-report-filed-on-six-including-the-girl-in-the-case-jpnagar-news-c-15-1-108498-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 50 लाख दो नहीं तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दूंगी...मामले में युवती समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 50 लाख दो नहीं तो दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दूंगी...मामले में युवती समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज
Fri, 07 Apr 2023 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 07 Apr 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। अदालत ने हनीट्रैप गैंग के द्वारा कारोबारी को ब्लैकमेल करके 15 लाख रुपये ठगने वाली युवती समेत छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश थाना नौगांवा सादात पुलिस को दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती मोहम्मद आरिफ पूर्व चेयरपर्सन पति व बीड़ी कारोबारी के भाई हैं। उनका आरोप है कि काफी समय से कस्बे में बिजनौर जिले का एक गैंग सक्रिय है। जिसमें युवतियों के अलावा चांदपुर व नूरपुर के कथित पत्रकार शामिल हैं। यह गैंग कस्बे के कई प्रतिष्ठित लोगों को हनीट्रैप, महिलाओं की मदद व युवतियों की नौकरी के नाम अपना शिकार बना चुका है। छह महीने पहले छोटा भाई इनके जाल में फंसकर 15 लाख रुपये दे चुका है। आरोप के मुताबिक एक महीना पहले मोहम्मद आरिफ कारोबारी सिलसिले में मध्यप्रदेश गए हुए थे। जहां खुद को बुशरा बताने वाली युवती ने उनके मोबाइल पर कॉल कर अपने साथ रेप करने का आरोप लगाया। 50 लाख रुपये न देने पर फर्जी मुकदमा लिखवाकर बदनाम करने व जेल भिजवाने की धमकी दी। 15 दिन पहले घर लौटने पर युवती ने दोबारा मोबाइल कॉल कर चैनल पर खबर चलावाने की बात कहते हुए पैसे देने के लिए दबाव बनाया। उन्होंने थाने पर शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा, अदालत की शरण ली। सीओ सतीश पांडे ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।