{"_id":"655fb4fe61236e907a0cc7cf","slug":"girls-students-should-be-capable-of-protecting-themselves-anjali-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-9138-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बनें छात्राएं : अंजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बनें छात्राएं : अंजलि
Fri, 24 Nov 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 24 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। छात्राएं अपनी सुरक्षा के प्रति हमेशा सजग रहें। वे अच्छे व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करें। स्वयं इतना सक्षम बनें कि वे अपनी सुरक्षा खुद ही कर सकें।
यह बात सीओ अंजलि कटारिया ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता के तहत नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा का पाठ पढ़ाया गया। सीओ ने कहा कि मनचलों का डटकर मुकाबला करें। हर जगह, हर समय पुलिस आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब बेटियां हिचक तोड़कर बोलना शुरू करेंगी, तभी आपराधिक मानसिकता वालों का हौसला टूटेगा।
सीओ ने छात्राओं को वूमेन पाॅवर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल-112 आदि की जानकारी दी। कहा इन नंबरों पर जानकारी देने वाली छात्राओं का नाम गुप्त रहता है। कहा कि बेटियों की सबसे अच्छी दोस्त मां होती है। अपने साथ होने वाली छोटी बड़ी घटनाओं को उन्हें जरूर बताएं। गांव-मोहल्लों में महिला बीट प्रभारी और शक्ति दीदी से अपनी बात रखें। अपनी अध्यापिका के साथ अपनी हरेक समस्या को साझा करें। इस दौरान बीना रानी, खाशिया परवीन, जुबैदा खातून, ममता सोलंकी, ममता यादव, आयुषी, अभिलाषा चौधरी, सीमा रानी, पुनीता कुमारी, अदिति चौधरी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या स्नेहलता ने कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों का मनोबल बढ़ाने में सहायक होते हैं। छात्राओं को इनसे सीख लेनी चाहिए।