फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girlfriend's father arrested in teen's murder, sent to jail

किशोर की हत्या में प्रेमिका का पिता गिरफ्तार, भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend's father arrested in teen's murder, sent to jail
आदमपुर पुलिस गिरफ्त में प्रेमी की हत्या का आरोपी। - फोटो : HASANPUR
ढबारसी। किशोर की हत्या के मामले में नामजद प्रेमिका के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में प्रेमिका का भाई अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर में जंगल में 17 वर्षीय नौबत का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला था। मौके पर पहुंची गांव की ही प्रेमिका ने अपने पिता एवं भाई पर प्रेमी की हत्या का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। उधर, आत्महत्या की धमकी देने वाली किशोरी के घर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता जितेंद्र एवं भाई मनोज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। उधर, रविवार देररात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। सोमवार को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आदमपुर इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में फरार आरोपी किशोरी के पिता जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed