फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girlfriend's brother sneaked into the house and shot, accused arrested

प्रेमिका के भाई को घर में घुसकर गोली से उड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's brother sneaked into the house and shot, accused arrested
नौगांवा सादात (अमरोहा)। होली के दिन एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उसके भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने दो साथियों के साथ भाग निकला। पुलिस ने मृतक की बहन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और उसके प्रेमी तथा दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है। प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हत्या की यह वारदात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के बिजनौर रोड स्थित मोहल्ला गौतम नगर की है। पुलिस के मुताबिक गौतम नगर में स्वर्गीय करन सिंह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी संतोष के अलावा तीन बच्चे धर्मेंद्र, बबलू और एक बेटी है। सबसे छोटा बेटा बबलू मुरादाबाद में कारपेंटर का काम करता है। होली के मौके पर बबलू अपने घर आया हुआ था। सोमवार को दिन में सभी लोग होली खेल रहे थे तभी घर में घुसे हफिजपुर गांव निवासी सोनू शर्मा ने बबलू की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सोनू शर्मा शादीशुदा है और उसका बबलू की बहन से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस का मानना है कि होली पर सोनू के घर में घुसने का बबलू ने विरोध किया था, जिसपर उसने गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के समय सोनू के दो साथी घर के बाहर मौजूद थे। हत्या के बाद उनके साथ ही सोनू फरार हो गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने मौके से 315 बोर को खोखा बरामद किया। बाद में एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह और सीओ विजय कुमार राना ने भी मुआयना किया। पुलिस मृतक की बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह की तहरीर पर सोनू शर्मा और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। सोनू को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को फोन करने की कोशिश पर मारी गोली
अमरोहा। पुलिस के मुताबिक मृतक बबलू की बहन का आरोपी सोनू शर्मा के साथ काफी लंबे समय तक प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोपी सोनू की शादी हो चुकी है और उसके एक बेटी भी है। पिछले छह महीने से बबलू की बहन आरोपी से बात नहीं कर रही थी। वह बात करने के लिए उस पर दबाव बनाता था। सोमवार को भी सोनू शर्मा इसलिए घर आया था। बबलू की उससे कहासुनी हुई और वह पुलिस को फोन करने की कोशिश करने लगा, तभी सोनू ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

नौगांवा सादात में युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपी का मृतक की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोमवार को आरोपी मृतक की बहन से मिलने घर आया था। तभी मृतक और आरोपी के बीच कहासुनी हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर बहन के प्रेमी सोनू निवासी हफिजपुर और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सुनीति, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed