फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girlfriend drags wife from bathroom, three charged

Amroha News: प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को बाथरूम से खींचकर पीटा, तीन पर मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Oct 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend drags wife from bathroom, three charged
हसनपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के चक्कर में युवक ने अपनी पत्नी को नहाते समय निर्वस्त्र अवस्था में बाथरूम से बाहर खींचकर मारपीट की। घर पर मौजूद सास-ससुर ने भी विवाहिता को नहीं बचाया। पीड़िता ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। पुलिस ने मामले में पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। चार बच्चे भी हैं। महिला का कहना है कि पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हैं। दूसरी महिला से अवैध संबंधों को खत्म करने के लिए जब भी पति से बात की जाती है तो पति बेरहमी के साथ मारपीट करता है। ससुराल के अन्य सदस्य भी उसकी नहीं सुनते।
विज्ञापन

इसकी शिकायत सास और ससुर से की जाती है तो वह भी अपने लड़के का ही पक्ष लेते हैं। कहते हैं कि इकलौते लड़के की खुशी से परेशानी है तो तू उसे छोड़ दे और उसे उसकी जिंदगी उसके तरीके से जीने दे। आरोप है कि इसी को लेकर कुछ समय पहले महिला को सास, ससुर और पति ने मिलकर जहर देकर मारने की भी कोशिश की थी। बताया कि 26 सितंबर की रात महिला घर में बने बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पति ने बाथरूम से उसे बाथरूम से निर्वस्त्र अवस्था में बाहर खींच लिया और जमकर मारपीट की। उस समय सास और ससुर भी मौजूद थे। लाठी डंडों से पीटा गया। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला ने किसी तरह से भागकर कमरे में खुद को बंदकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह होते ही अंधेरे में महिला चुपचाप घर से निकलकर दूसरे गांव में रहने वाली अपनी सहेली के पास चली गई। महिला ने अपनी जान को खतरा भी बताया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामल में केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed