फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl say no to go to in laws house

शादी के बावजूद नहीं भेज रहे दुल्हन, थाने पहुंचे ससुराल वाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
girl say no to go to in laws house
गजरौला (अमरोहा)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी की, दान-दहेज का सामन भी लिया। लेकिन दुल्हन अब तक अपने ससुराल नहीं पहुंची है। इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन दुल्हन पति के साथ जाने से मुकर गई है। दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाते हुए घर जाने से इनकार कर रही है। ससुराल पक्ष के लोग अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मामले की जांच पड़ताल कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार की अपराह्न गांव मालीखेड़ा अमरोहा से आए ग्रामीण थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह को बताया कि उनके गांव के राजीव का विवाह 14 नवंबर को सामूहिक विवाह योजना के तहत गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से हुआ था। विवाह के मौके पर 35 हजार रुपये, 51 बर्तन आदि सामान भी प्रशासन की ओर से दिया गया था। वर पक्ष के लोगों का कहना था कि उस वक्त दुल्हन के परिजनों ने कहा था कि शादी तो यहां हो गई है लेकिन विदाई वे अपने घर से ही करेंगे। बताते हैं कि उसके बाद से दुल्हन पक्ष विदाई के लिए टालता रहा। इसी बीच दूल्हे की कैंसर पीड़ित मां की मृत्यु हो गई। आरोप है कि इसके बाद दुल्हन पक्ष ने उसे ससुराल भेजने से साफ इनकार कर दिया। इसे लेकर पूर्व में पंचायत भी हुई थी। रविवार को भी गांव में फिर से पंचायत बुलाई गई थी लेकिन इसमें भी कोई हल नहीं निकल सका। दुल्हन ने अपने पति के संग जाने से साफ इनकार कर दिया। उस पर कई आरोप भी लगाए। इसके बाद उसकी ससुराल वाले निराश होकर लौट आए और थाने जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि दुल्हन को उसकी ससुराल भेजने में मदद करें। इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने उन्हें जांच का आश्वासन देकर भेज दिया। बताया कि फिलहाल दुल्हन से ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed