फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl ran away from home with lover 10 days before marriage in Amroha

बट गए कार्ड, 24 को आएगी बरात: विवाह से 10 दिन पहले वैलेंटाइन पर आशिक संग बेटी फुर्र, तब से घर की खुशियां काफूर

Fri, 17 Feb 2023 07:50 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Feb 2023 07:50 PM IST
सार

युवती 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर मोहल्ले के ही गैर बिरादरी के युवक के साथ चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 

विज्ञापन
Girl ran away from home with lover 10 days before marriage in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

एक युवती की शादी की तारीख 24 फरवरी तय हो गई। घरवालों ने नाते रिश्तेदारों और परिचितों को कार्ड बांटकर शादी की दावत भी दे दी। इसी बीच युवती 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर मोहल्ले के ही गैर बिरादरी के युवक के साथ चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर उन्होंने पुलिस ने गुहार लगाते हुए युवती की बरामदगी की मांग की है।

विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। एक कारोबारी की बेटी का मोहल्ले के ही रहने वाले गैर बिरादरी के एक युवक के साथ पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग था। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने युवती का रिश्ता बिरादरी में ही शहर निवासी एक युवक के साथ तय कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में मंगनी करके रिश्ते से जुड़ीं सभी रस्मों को पूरा कर दिया। शादी के लिए 24 फरवरी की तारीख तय कर दी गई। इसके लिए मैरिज हॉल की बुकिंग के अलावा दहेज के सामान की खरीदारी कर ली गई। रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बांट दिए गए। इसी बीच 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे को युवती मौका पाकर प्रेमी के साथ चली गई। युवती अपने साथ शादी के लिए बनाए गए कपड़े, 25 हजार रुपये और जेवर लेकर गई है। 

विज्ञापन

परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए। बेटी को घर से गायब देख उनके पांव के नीचे की जमीन खिसक गई। बदनामी के डर से बेटी को शादी से पहले घर लाने की कोशिश में जुटे परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। 

जिसके बाद पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही अनहोनी की आशंका जताई है। सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed