फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl kidnaping

स्कूल गई छात्रा का अपहरण, पंद्रह घंटे में बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
girl kidnaping
अमरोहा। सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकली नौवीं की छात्रा अचानक लापता हो गई थी। स्कूल से नहीं लौटी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने रात में पड़ोसी युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके 15 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। वहीं छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला लकड़ा निवासी मजदूर की नाबालिग बेटी नगर के एक निजी इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा सोमवार को घर से स्कूल के लिए निकली थी। इस दौरान वह अचानक गायब हो गई। वह छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। इससे परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और 15 घंटे के भीतर आरोपी को बिजनौर रोड स्थित एक धार्मिक स्थल के निकट से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छात्रा को भी बरामद कर लिया गया। पुलिस दोनों को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां दोनों पूछताछ की। जिसमें पता चला कि मामला प्रेम-प्रसंग का है। छात्रा युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ गई। छात्रा ने परिजनों को भी खरी-खोटी सुनाकर भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रा और आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया। एसएसआई सुरेश गौतम ने बताया कि न्यायालय ने आरोपी आफिस को जेल भेज दिया है। जबकि छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed