फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl injured in dog attack

कुत्तों के हमले में बच्ची घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Girl injured in dog attack
Girl injured in dog attack - फोटो : HASANPUR
क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ में खेत पा जा रही आठ वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें बुरी तरह से बच्ची जख्मी हो गई। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्तों के चंगुल से बचाया। उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह को क्षेत्र के गांव रामपुर भूड़ निवासी चरन सिंह की आठ वर्षीय बेटी कुमारी सिया घर से पैदल ही अकेली खेत पर जा रही थी। खेत पर पहले से ही बच्ची की मां मौजूद थी। वह चारा काट रही थीं। बच्ची को रास्ते में पांच-छह कुत्तों के झुंड ने निशाना बना लिया। देेखते ही देखते कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके की तरफ दौड़े। लोगों ने किसी तरह से कुत्तों को वहां से भगाया। घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों का कहना है कि फिर से गांव में आवारा कुत्तों ने जीना दुश्वार कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ.अमित बरू का कहना है कि अस्पताल में एंटी रेबीज की कोई कमी नहीं है। रोजना चालीस से पचास लोगों को एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई जा रही है। वन दरोगा सुमित राठी का कहना है कि कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed