{"_id":"67f82f42d145833c9b0bf41d","slug":"girl-injured-in-dog-attack-dies-during-treatment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-137801-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कुत्तों के हमले में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कुत्तों के हमले में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत
Fri, 11 Apr 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
कुत्तों के हमले में घायल संजना (6) की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बुधवार को पिता व परिजनों के साथ खेत पर गई थी। खेत के पास रास्ते में खेलते समय बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। परिजनों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से गंभीर हालत में दिल्ली ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।
हसनपुर क्षेत्र गांव फूलपुर बीझलपुर निवासी किसान कुंवरपाल सिंह की बेटी संजना गांव के ही विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती थी। बुधवार को कुंवरपाल सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। उनके साथ संजना भी खेत पर गई थी। कुंवरपाल व परिजन गेहूं की कटाई कर रहे थे, जबकि संजना पास ही रास्ते पर खेल रही थी। इसी बीच आवारा कुत्तों के झुंड ने संजना पर हमला बोल दिया था। कुत्तों ने बच्ची को नोचना शुरू कर दिया।
बच्ची की चीख सुनकर परिजन व आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों दौड़कर आए। उन्होंने डंडों से कुत्तों को भगाकर बच्चों की उनके चंगुल से छुड़ाया। परिजन घायल हालत में बच्ची को लेकर सीएचसी में पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो बच्ची को उपचार के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका दो बहनों में बड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास आवारा कुत्तों का आतंक बना है। उन्होंने कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की है।