फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl dies after being crushed by tractor-trolley

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बच्ची की मौत

Thu, 17 Apr 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 17 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Girl dies after being crushed by tractor-trolley
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

अवैध खनन की मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर सूर्यांशी (3) की मौत हो गई। बच्ची दस दिन पहले अपनी मम्मी के साथ मौसी के घर आई थी। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी है।
सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव भदौरा निवासी किसान टिंकू सिंह की पत्नी सुमन करीब दस दिन पहले बेटी सूर्यांशी के साथ हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौला में बहन तारावती पत्नी बलवीर के घर आई थी। बुधवार को सूर्यांशी मौसेरी बहन सोनिका के साथ घर के पास ही स्थित दुकान से सामान लेने जा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक, अवैध खनन की मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने सूर्यांशी को कुचल दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन में बच्ची को हसनपुर निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूर्यांशी दो बहन-भाई में बड़ी थी। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया। हालांकि, बाद में बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही परिजन मासूम बच्ची के शव को अपने गांव ले गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत थानास्तर पर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed