{"_id":"5a7b62214f1c1b8a268b8eed","slug":"girl-died-in-road-accident-while-going-to-exam-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, मौत
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा पीएम हाउस पर मौजूद छात्रा के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही छात्रा को थाने से मात्र डेढ़ सौ मीटर दूर खनन से लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिसमें छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक चलते ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। मौत की खबर मिलते की परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर निवासी वीर सिंह की 15 वर्षीय पूजा कक्षा 10 की छात्रा है। बुधवार को उसका कांड रोड स्थित एडब्ल्यू फैज-ए-आम इंटर कालेज में हिंदी का पेपर था। इसलिए सुबह करीब साढ़े छह बजे बड़ा भाई वरुण उसके परीक्षा केंद्र पर छोड़ने के लिए जा रहा था। जबकि दूसरी बाइक पर तहेरा भाई मनवीर भी अपनी बहन सृष्टि को परीक्षा दिलाने ले जा रहा था।
जैसे ही वह कैलसा रोड पर देहात थाने से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले पहुंचे तभी पीछे से आ रहे खनन से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। छात्रा के पेट पर मिट्टी से लदी ट्राली का पहिया उतरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक चलते ट्रैक्टर से कूदकर भाग निकला। जिससे अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में पलट गया।
विज्ञापन
छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। घटना स्थल पर एकाएक परिजनों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की भनक लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की खोजबीन शुरू कर दी है।