फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Girl crushed to death by tractor in Didauli

Amroha News: डिडौली में ट्रैक्टर से कुचलकर बच्ची की मौत

Mon, 29 Sep 2025 02:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 29 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Girl crushed to death by tractor in Didauli
डिडौली। रामलीला मैदान में खेल रही पांच वर्षीय आयशा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

आयशा पतेई खालसा गांव के जब्बार की बेटी थी। 27 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे आयशा गांव के ही रामलीला मैदान में खेल रही थी। इस बीच नन्हेड़ा राजपूत का रहने वाला राजू ट्रैक्टर लेकर आया और तेज व लापरवाही से चलाकर आयशा को कुचल दिया। हादसे में आयशा की मौके पर मौत हो गई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी राजू ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में बच्ची के पिता जब्बार की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बच्ची के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed