फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl child died due to fall building

नींव खोदते समय मकान गिरने से बच्ची की मौत

Tue, 10 Apr 2018 01:44 AM IST
ब्यूरोअमर उजाला/अमरोहा। 
ब्यूरोअमर उजाला/अमरोहा।  Updated Tue, 10 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
girl child died due to fall building
मौत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बेगम सराय में सोमवार को नींव खोदते समय पड़ोसी का मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर दो साल की मासूम  की मौत हो गई। बच्ची की मामी और मजदूर घायल हो गए।  
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला छेवड़ा निवासी नदीम कारपेंटर है। सोमवार को उसकी दो साल की बेटी युसरा अपनी दादी इजहार बानो के साथ नानी के घर गई थी। इस दौरान दादी युसरा को उसकी मामी के पास छोड़कर बाजार खरीदारी करने चली गईं। पड़ोसी अमीनउद्दीन अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। दोपहर में मजदूर नींव की खुदाई कर रहे थे तभी पड़ोसी आरिफ का मकान भरभराकर गिर गया। जिससे मलवे में कई लोग दब गए। 
विज्ञापन

 शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन फानन में मलबे को हटाया गया। तब तक युसरा की मौत हो चुुकी थी। इकलौती संतान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल था। जबकि उसकी मामी शगुफ्ता और मजदूर भूरा घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed