फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl became ill in post office

डाकघर में आपाधापी से युवती बेहोश, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Sat, 11 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sat, 11 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
girl became ill in post office
अमरोहा के डाकघर में फॉर्म जमा करने को लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : amar ujala
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दो लाख रुपये मिलने की अफवाह शहर से लेकर गांवों तक फैली है। फार्म जमा करने को लेकर मुख्य डाकघर में आपाधापी का माहौल रहा। इस बीच एक लड़की बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। देखते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। खबर मिलते ही पुलिस ने भीड़ को इधर उधर करने की कोशिश की, मगर पब्लिक नहीं हटी। थोड़ी देर बाद ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। डंडा फटकारते हुए भीड़ को खदेड़कर बाहर कर दिया। पुलिस के जाते ही लोग फिर डाकखाने आ गए। कर्मचारियों के काउंटर नहीं खोलने पर लौट गए। 
विज्ञापन


बीते कई दिनों से फैली अफवाह पर प्रशासन द्वारा अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। मुरादाबाद, बरेली का प्रशासन तो इस पर काबू पाने में कामयाब हो गया, लेकिन जनपद का अभी हाथ पर हाथ रखे बैठा है। रोज हजारों फार्म डाकघर में जमा किए जा रहे हैं। बताने के बाद भी पब्लिक मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दस बजे से ही कोट चौराहा स्थित मुख्य डाकघर में लोगों की भीड़ पहुंच गई। काउंटर पर कर्मी के बैठते ही कतारबद्ध लोग खड़े हो गए। एक-एक कर फार्म जमा करने का कार्य चालू कर दिया। इसी दरम्यान जबरदस्त धक्का मुक्की में लाइन में खड़ी युवती बेहोश होकर गिर गई। जिसे देखते ही कर्मियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को खबर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो होमगार्ड व एक महिला कांस्टेबल घटनास्थल पर पहुंचे। लड़की तब तक जा चुकी थी। पुलिस कर्मियों ने पब्लिक को हटाने की कोशिश की, किन्तु कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद आला अधिकारियों को अवगत कराया। मसले को संजीदगी से लेते हुए पुलिस डाकखाने आ गई, जिसने डंडा फटकारा और लोगों को डांटकर डाकघर से बाहर कर दिया। कुछ समय वहां रही, फिर चली गई। पुलिस के जाते ही लोग दोबारा आने लगे, किन्तु कर्मियों ने कोई फार्म जमा नहीं किया। इसके बाद भी दोपहर तक एक हजार फार्म जमा ही हो गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed