फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   girl attempted tu suicide due to fiance's marriage to another girl

मंगेतर कर रहा शादी, आत्महत्या करने पहुंची युवती, श्रदलुओं ने रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
girl attempted tu suicide due to fiance's marriage to another  girl
अमरोहा। दहेज के लिए रिश्ता तोड़ने वाला मंगेतर बुधवार को शादी कर रहा है। इससे नाराज युवती ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। खुदकुशी करने एक धर्मस्थल पर पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे आत्महत्या का प्रयास करते देखा तो रोक लिया। इससे पहल युवती पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से शादी रुकवाने की गुहार लगा चुकी है, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित लगातार मंगेतर की शादी रुकवाने की मांग करती रही।
विज्ञापन

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला का है। यहां रहने वाली युवती की शादी धनौरा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। 18 नवंबर 2020 को मंगनी की रस्म पूरी की गई थी। शादी बीती 2 मई 2021 को होनी तय थी। आरोप है कि शादी से 20 दिन पहले युवक पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक व दो लाख रुपये, 70 जोड़ी कपड़े की मांग रख दी। युवती पक्ष के लोगों ने असमर्थता जताई तो वर पक्ष ने शादी से 11 दिन पहले रिश्ता तोड़ लिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों को बीच कई बार पंचायत हुई, लेकिन युवक पक्ष के लोग मांग पर अड़ूे रहे। पीड़ित की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मंगेतर समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अब आरोप है कि जब युवती अपनी शादी करने की बात करती है तो मंगेतर रिश्ता तुड़वा देता है। जबकि मंगेतर खुद 20 अप्रैल (बुधवार) को शादी कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि उसने एसपी, डीएम समेत तमाम अधिकारियों सेे मंगतेर की शादी रुकवाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर वह नगर के धार्मिक स्थल पर आत्महत्या करने पहुंच गई। वह तालाब के कूदने वाली थी तभी यहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उसे रोक लिया और समझाकर वापस घर भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा को जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित से फोन पर उसकी समस्या सुनी। सीओ के मुताबिक पीड़ित युवती ने जो मुकदमा लिखवाया था, उस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। आरोपियों को न्यायालय से जमानत मिली हुई है। ऐसी स्थिति में किसी की शादी रोकने का पुलिस को अधिकार नहीं है। फिर भी संबंधित थाना पुलिस से कह कहकर मंगेतर पक्ष से बातचीत कर समस्या का हल कराने की प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed