{"_id":"647b943de98b9aaef10968d7","slug":"get-rid-of-stray-animals-submitted-memorandum-by-demonstrating-jpnagar-news-c-15-1-164023-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छुट्टा पशुओं से दिलाई जाए निजात, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छुट्टा पशुओं से दिलाई जाए निजात, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Sun, 04 Jun 2023 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। भाकियू शंकर गुट के पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने समेत पंद्रह सूत्रीय ज्ञापन डीएम बीके त्रिपाठी को सौंपा। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन शंकर गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए और अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। कहा कि देश के किसानों का कर्जा माफ किया जाए, किसान क्रेडिट कार्ड की केवल ब्याज की धनराशि ही जमा कर ही नवीनीकरण कराने की व्यवस्था की जाए, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना को आवश्यक रूप से लागू किया जाए, प्रदेश सरकार किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान 15 प्रतिशत ब्याज की दर से तत्काल दिलाया जाए।
केंद्र सरकार किसानों को एमएसपी की गारंटी कानून लागू करें, वेव शुगर मिल अमरोहा को चालू किया जाए, सभी किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ दिया जाए, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 6 हजार प्रति वर्ष से बढ़ाकर 50 हजार प्रति वर्ष किया जाए। किसानों सिंचाई के लिए पानी नि:शुल्क कराया जाए। कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले कृषि यंत्रों ट्रैक्टर आदि से जीएसटी समाप्त की जाए, विद्युत संशोधन एक्ट 2022 को वापस लिया जाए, ओटीएस योजना लागू की जाए, निजी नलकूप संयोजन पर मीटर लगाने बंद किए जाए, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाई जाए, मनरेगा को किसानों के कृषि कार्य से जोड़ा जाए। जीवन रक्षक दवाओं, खाद्य तेल, मिठाइयों, उर्वरक, पेस्टिसाइड आदि में मिलावट को तत्काल समाप्त कराया जाए। प्रदर्शन के उपरांत उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालोें में हरज्ञान सिंह, देवेंद्र सैनी, जमना देवी, चौधरी धर्मवीर सिंह, धर्मदीप त्यागी, हरज्ञान सिंह, हेमेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।