{"_id":"629fa7450f97536d40512839","slug":"get-cctv-installed-in-front-of-your-establishments-dig-jpnagar-news-mbd430702036","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिष्ठानों के आगे जरूर लगवाएं सीसीटीवी : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिष्ठानों के आगे जरूर लगवाएं सीसीटीवी : डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी शलभ माथुर ने अवैध अतिक्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहा कि व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठानों के आगे सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं। जिससे पुलिस को अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके। व्यापार के लिए परिवहन कैश की जानकारी पुलिस दें। जिससे पुलिस व्यापारी को सुरक्षा प्रदान कर सकेे।
वह मंगलवार को पुलिस कार्यालय सभागार में व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन के निर्देशों से अवगत कराया। कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारी अपनी दुकान के आगे समान न रखें। समान को अपनी दुकान के अंदर रखें। जिससे जाम की स्थिति पैदा न हो। सुरक्षा के मद्देनजर कहा कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों के आगे सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। जिससे अपराध होने की सटीक जानकारी पुलिस को लग सके।
पुलिस व्यापारियों के साथ है। अपराध रोकने में व्यापारियों का सहयोग बहुत ही जरूरी है। कहा कि व्यापार के लिए परिवहन कैश की जानकारी पुलिस को दें। जिससे पुलिस संबंधित व्यापारी को सुरक्षा प्रदान कर सकेे। उन्होंने कहा कि अपने प्रतिष्ठानों के आगे प्रकाश की व्यवस्था भी करें। साथ ही साथ अपनी ओर से गार्ड, चौकीदार की व्यवस्था भी करें। जिससे रात्रि में होने वाली वारदातों की जानकारी पुलिस को तत्काल मिल सकेगी। व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के आदेश संबंधितों को दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ल, शार्दुल अग्रवाल, सुबोध रस्तौगी, मौहम्मद इब्राहिम मंसूरी, चेतन गुप्ता, राकेश वर्मा, खत्री मनोज टंडन, रमेश कलाल,राहुल महेश्वरी आदि मौजूद रहे।